सरायपाली

चकरदा में मकान के पीछे बाडी़ से 4 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सरायपाली (काकाखबरीलाल). दिनांक 16/05/21 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम चकरदा में दिनेश पटेल नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते अपने मकान बाड़ी में शराब छुपाकर रखा है कि सूचना को थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु मय विवेचना कीट के हमराह आर.50,868, म0सै0 288 के रवाना होकर ग्राम चकरदा पहुंचकर गवाह धमेंद्र मुखर्जी एवं नारायण मुखर्जी को तलब कर घटना से अवगत कराकर हमराह में लेकर दिनेश पटेल के मकान बाड़ी में दबिश दिया। दिनेश पटेल मकान में उपस्थित मिला जिसे पुछताछ करने पर शराब रखना कबुल किया तथा अपने घर के बाड़ी में स्थित शौचालय के बगल से एक सफेद प्लास्टिक जरकीन में 04 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब को बरामद कराया। आरोपी दिनेश पटेल को शराब रखने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर वैध कागजात पेश करने कहा गया जो लिखित में कोई कागजात नहीं होना बताया। आरोपी दिनेश पटेल के कब्जे से एक सफेद रंग की 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 4 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब किमती 800रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा जप्त शराब को मौके में सीलबंद किया गया। आरोपी दिनेश पटेल का कृत्य धारा 34(1) आब0अधि0 का पाये जाने से दि. 16/05/21 को 19.20 बजे विधिवत गिर0 किया गया। मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका में रिहा किया गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!