
सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सरायपाली के निजी अस्पताल भारती हॉस्पिटल में शुक्रवार को पिथौरा के वार्ड क्र.15 के एक 25 वर्षीय महिला की कोरोना से मृत्यु हो गयी। महिला सुबह 08:30 बजे दम फूलने की शिकायत लेकर अस्पताल आयी थी। भारती हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रवीण कुमार का कहना है कि मरीज़ में एआरडी यानी (Accute Respiratory Disease, ARD) बीमारी के लक्षण पाये गए, जिसके कारण उन्होने मरीज का चेस्ट पी ए व्यू टेस्ट (Chest PA View Test) अपनी निरीक्षण में कराया । रिपोर्ट संदेहास्पद आने के कारण डॉ. प्रवीण को मरीज के कोरोना संक्रमित होने की शंका हुई जिसके बाद उन्होंने कोरोना जांच टीम को सुचना दी। कोरोना जांच टीम ने तुरंत अस्पताल पहुंच कर मरीज का कोरोना टेस्ट (रैपिड ऐंटीबॉडी टेस्ट, RAT) किया जिसमें महिला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। BMO सरायपाली भी मौके पर पहुँच चुके थे। BMO ने काकाखबरीलाल को जानकारी देते हुए बताया कि महिला के अनेक ब्लड टेस्ट (Blood Test) भी कराये गए, जैसे की CBC (सीबीसी) और ब्लड इलेक्ट्रोलाइट (Blood Electrolyte) टेस्ट। महिला को गहन चिकित्सा दी गयी परन्तु इलाज के बावजूद महिला की सुबह 11:30 बजे मृत्यु हो गयी।



























