बसना:राखी बांधने जा रहे लोगों को कार ने मारी ठोकर

बसना (काकाखबरीलाल) आरक्षी केद्र में तिलकराम जगत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम दुधीपाली में रहता है इलेक्ट्रीशियन का काम करता है । दिनांक 19.08.2024 को घर में था कि चचेरा भाई नवीन जगत फोन कर बताया कि बहन सुजाता सिदार लोग राखी बांधने ग्राम दुधीपाली आ रहे थे ग्राम जलकोट के पास एक्सीडेंट होने से सरकारी अस्पताल बसना में ईलाज हेतु भर्ती है जल्दी पहुंचो कहने पर सरकारी अस्पताल बसना आया और देखा बहन सुजाता सिदार व बहन दामाद रेशम सिदार एवं भुनेश्वर सिदार का अस्पताल में ईलाज चल रहा था बहन दामाद रेशम सिदार से पुछा बताया कि उसके चचेरा भाई भुनेश्वर सिदार के मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्र0 CG06 GE 4395 में सुजाता सिदार के साथ तीनों ग्राम दुधीपाली आ रहे थे मोटर सायकल को भुनेश्वर सिदार चला रहा था कि करीबन 10.40 बजे जैसे ही ग्राम जलकोट पहुंचे थे कि सामने भंवरपुर मोड तरफ से आ रही सेलेरियो कार क्र0 CG13 AW 2856 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे तीनों को चोटे आई है बताये और डायल 112 से ईलाज कराने सरकारी अस्पताल लाना बताया। पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























