पिथौरा
प्राथमिक शाला हरदी में मनाया शाला प्रवेश उत्सव

पिथौरा । समीपस्थ ग्राम हरदी के शासकीय प्राथमिक मे 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरलीधर पटेल शिक्षाविद् शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हरदी , नितेश साहू प्रधान पाठक व संकुल समन्वयक कौहाकुड़ा ,पालेश्वर ठाकुर सहायक शिक्षक व ब्लाक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांग अधिकारी /कर्मचारी संघ पिथौरा , श्रीमती अनुसुइया ध्रुव , श्रीमती चेतना डोंगरे , उदल निषाद आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कक्षा पहली के नवप्रवेशी बच्चों को अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर , मिठाई खिलाकर एवं गणवेश प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में स्कूली बच्चों,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
AD#1























