बलौदाबाजार

गाँव के जमीन से निकल रहा बीयर, छककर पीने के बाद पार्सल भी ले जा रहे लोग

( बलौदाबाजार-भाटापारा).जिले के सोनपुरी नामक गांव में जमीन के नीचे लगभग एक ट्रक से ज्यादा बीयर की बॉटल दबे होने की जानकारी मिली है। लोग निकाल निकालकर पी रहे हैं, तो कुछ लोग बैग और डिक्की में भरकर पार्सल भी ले जा रहे हैं।

जानकारी मिली है कि बलौदाबाजार जिले के सोनपुरी में कचरा डंप करने वाले स्थान पर जमीन के भीतर बीयर की बॉटल मिलने की खबर आई है। बाद में जब यह बात सार्वजनिक हुई, तो न केवल क्षेत्रीय विधायक प्रमोद शर्मा, बल्कि आसपास की पूरी भीड़ वहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी से जमीन की खुदाई करते हुए बीयर की बॉटलें निकाली जा रही हैं। लोग वहां से निकाल निकालकर बीयर पी रहे हैं, कुछ लोग तो बैग, थैला, डिक्की आदि में पार्सल भी ले जा रहे हैं। इस अजीबोगरीब घटना की जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग तक भी पहुंच गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!