महासमुंदसरायपाली

झेरिया यादव समाज को नई दिशा देने हुई बैठक सम्पन्न


बसना@काकाखबरीलाल।
आज कायतपाली परिक्षेत्र में झेरिया यादव समाज का बैठक संपन्न हुआ। फुलझर राज बसना- सरायपाली कोषाध्यक्ष खुलू राम यादव एवं बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में झेरिया यादव समाज को नई दिशा देने हेतु बैठक आहूत किया गया था बैठक शुरू होने से पहले यादवों के आराध्य देव भगवान श्री राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना करने के पश्चात भारत के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात सुनने के तत्पश्चात बैठक चालू किया गया। फुलझर राज कोषाध्यक्ष खुलू राम यादव ने सामाजिक व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कोषाध्यक्ष महोदय ने समाज के सभी बच्चों को अच्छा शिक्षा दीक्षा दिलाने प्रेरित किया।
बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने समाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बुराईयों का जड़ शराब है उससे जितना दूर रहें उतना ही अच्छा हैं। आज के बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय प्रवक्ता परदेशी यादव, तहसील संरक्षक रंजीत यादव संगठन मंत्री गजानंद यादव, चिमरकेल परिक्षेत्र अध्यक्ष चित्र सेन यादव,सचिव पुरंदर यादव,कायतपाली सचिव शत्रुघ्न यादव, नारायण यादव,बंसत यादव, कैलाश यादव,छवीलाल यादव,बालकराम यादव,चमरा यादव,अलेक यादव, कैलाश यादव,दुकालू यादव,शिरीत यादव,लालसाय यादव,पुनीत राम यादव,फागुलाल यादव, महेश राम यादव, कार्तिक राम यादव, विदेशी यादव,जदूराम यादव, उत्तर यादव,तुलसी राम यादव एवं समाजिक बंधु उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!