सारंगढ

सरसीवा: ट्रैक्टर  की बैटरी व खाद ले उडे़ चोर

सरसीवा।  आरक्षी केद्र अंतर्गत  ट्रैक्टर  की बैटरी एवं खाद चोरी का मामला सामने आया है। मुकेश बजाज ने पुलिस को बताया कि वह   ग्राम पिकरीपाली का निवासी है  दिनांक 27.08.2025 को रात्रि में  सभी खाना खाकर अपने अपने कमरा अंदर सो गये थे दिनांक 28.08.2025 के सुबह करीब 06 बजे उठा तो देखा कि ट्रैक्टर एवं खाद रखे रूम का बडा दरवाजा मे लगे ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सोनालिका ट्रेक्टर क्रमांक 04 डीबी 7742 में लगे एक्साईड की बैटरी किमती 5000रू तथा वही पर रखे एक बोरी डीएपी 1200रू, एक बोरी पोटाश 800रू जुमला किमती करीब 7000 हजारू रूपये नही था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है घटना के बारे में मां-पिताजी एंव घर वालो को बताया तथा आसपास पता तलाश किया कही पता नही  चला पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!