महासुमंद
महासमुंद:रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक की मौत


महासमुंद (काकाखबरीलाल).बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के समीप बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शहर के एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस एवं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु साहू कल किसी कार्य से आरंग की ओर गया हुआ था। जहां से वह वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बुरी तरह से घायल हिमांशु को शासकीय एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


AD#1




















