सरायपाली

सरायपाली: धारदार कत्ता लहराते युवक दबोचा गया

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवम अपराधिक गतिविधिओ पर अकुंश लगाने व अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो के धड़पकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को आज दिनाक 19/03/23 को जरिए मुखबीर सूचना मिला कि बैदपाली रोड ताजनगर में मोहसिन खान नामक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्ता लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है जिससे आने जाने वाले आम लोगों में डर व भय का वातावरण निर्मित हो गया है कि सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर घटनास्थल बैदपाली रोड ताजनगर सरायपाली गए जहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का कत्ता लेकर लोगों को डराते धमकाते धारदार लोहे का कत्ता लहराते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी को पकड़कर उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहसीन खान पिता साहेब खान उम्र 28 वर्ष साकिन ताज नगर वार्ड नंबर 7 सरायपाली का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 98/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुखलाल भोई आरक्षक अनंत गेंड्रे व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!