सांकरा: डंडे से पिटाई

सांकरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में निलाम्बर पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लोहरीनडोंगरी का रहने वाला है । कक्षा 12 वी तक पढा है । खेती किसानी का काम करता है । पत्नि सुलोचना पटेल वर्तमान में ग्राम पिपरौद पंचायत की सरपंच है । वर्ष 2020 का निर्वाचन प्रमाण पत्र में सरपंच सुलोचना पटेल पति निलाम्बर पटेल के स्थान पर पति बलदेव पटेल लिखा होने की बात को लेकर दिनांक 01.09.24 को गांव के ओमप्रकाश पटेल एवं उसका लडका किशोर पटेल द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र को मोबाईल में वायरल करने से मना करने पर ओमप्रकाश पटेल एवं किशोर पटेल द्वारा एक राय होकर अशलील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हूए अपने हाथ में रखे डंडा से शरीर को मारा जिससे पीठ एवं हाथ पैर में दर्द हो रहा है , तथा दाहिने घुटना में चोट आकर खुन निकल रहा है । घटना को गांव के केचा चौहान एवं हरीराम नंद देखे व सुने है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























