छत्तीसगढ़

वन नेशन वन राशनकार्ड के तहत सॉफ्टवेयर सम्बंधित ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस महासमुंद में दी गयी

 

महासमुंद @काकाखबरीलाल। वन नेशन वन राशनकार्ड के तहत दूसरे चरण में epos सॉफ्टवेयर ट्रायल रन हेतु महासमुंद के ग्रामीण 105 विक्रेताओं को एवम बागबाहरा के ग्रमीण 111 विक्रेताओं को जिला खाद्य अधिकारी श्री नीतीश त्रिवेदी के मार्गदर्शन में वेंडर इंजिनीर्स, एवं जिला खाद्य कार्यलय के खाद्य निरीक्षक की उपस्थिति में सफलतापूर्वक वितरण एवं वेंडर इंजिनीर्स व जिला खाद्य कार्यलय के सहायक प्रोग्रामर्स की उपस्थिति में मशीन सॉफ्टवेयर सम्बंधित ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस महासमुंद में दी गयी।

पहले चरण में जिले की नगरीय निकाय की 38 दुकानों में एवं पिथौरा की 9 ग्रामीण दुकानों में epos मशीन का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है

खाद्य अधिकारी श्री नीतीश त्रिवेदी ने बताया कि इस सफ्ताह अन्य विकासखण्ड पिथौरा,बसना व सराईपाली सहित जिले के शत प्रतिशत दुकानों को epos मशीन का वितरण व प्रोग्रामर्स के माध्यम से ट्रेनिंग दी जावेगी।

श्री त्रिवेदी ने यह भी बताया कि वन नेशन वन राशनकार्ड शासन की बेहद महत्वपूर्ण योजना है इससे आधार प्रमाणिकरण के जरिये हितग्राहियों को राशन वितरण किया जावेगा एवं अप्राप्त आधार की एंट्री भी epos मशीन में दर्ज की जा सकेगी जिससे बहेतर पारदर्शिता देखने को मिलेगी।एवं मूल व्यक्ति एवं सम्बंधित सदस्य को ही खाद्यान की प्राप्ति होगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!