छत्तीसगढ़
बसना: बाईक चालक की मौत

बसना थाना क्षेत्र में एक बाइक चालक की लापरवाही से दूसरे बाइक चालक की मौत हो गई। मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विष्णु दास पिता जमुना दास उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 2 नायक पारा बसना 26 अप्रैल को बाइक क्रमांक सीजी 06जीएस 0435 में अपने घर से बीज निगम भंडार बसना जा रहा था। शाम 6 बजे के आसपास वह हाईस्कूल रोड पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक सीजी 06पी 2370 के चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए विष्णु को टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
AD#1




























