छत्तीसगढ़

8 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बुधवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई। तापमान तेज होने पर स्थानीय प्रभाव के चलते ऐसा होना बताया जा रहा है। कोरिया, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज अंधड़ के साथ पानी बरसा। सरगुजा संभाग के अधिकतर जिलों में कहीं धूप कहीं छांव जैसा मौसम है। कई जिलों में बरसात की वजह से प्रदेश तापमान में गिरावट आई है। कहीं भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है।

हालांकि बुधवार दोपहर तक तेज धूप रही। लेकिन अपरान्ह करीब 3 बजे से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में आंधी चलने लगी। उसके साथ गरज-चमक के साथ बारिश भी शुरू हो गई। कोरिया और पेण्ड्रा रोड में अच्छा-खासा पानी बरसा है। संभाग के कुछ अन्य जिलों में बूंदाबादी की सूचना है। कई गांवों-कस्बों में पेड़ की डालियां टूट गई हैं। इसकी वजह से बिजली बाधित हुई।मौसम विभाग ने रायपुर में भी अंधड़ और हल्की बरसात की संभावना जताई है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का तापमान सामान्य हो गया है। बुधवार शाम 4 बजे रायपुर का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस है। बिलासपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 37.3, अंबिकापुर में 36.6 और पेण्ड्रा रोड में 29.8, राजनांदगांव में 35.7 और जगदलपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 8 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा मौजूद है। वहीं पंजाब से बांग्लादेश तक एक द्रोणिका भी विस्तारित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका भी पूर्वी विदर्भ से अंदरुनी तमिलनाडु तक स्थित है। इनके प्रभाव से पांच मई को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अंधड़ भी चल सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसमें 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!