भंवरपुर
महामंत्री करुणाकर उपाध्याय ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री से की मुलाकात

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। भाजपा मंडल भंवरपुर के महामंत्री करुणाकर उपाध्याय ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर चांपा विधायक नारायण चंदेल से उनके निवास कार्यालय जांजगीर नैला में अनौपचारिक मुलाकात किया। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 2017 से 2019 तक भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में श्री उपाध्याय ने जांजगीर चांपा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कार्य किया था और दोनों ही चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। प्रदेश महामंत्री श्री चंदेल से मुलाकात के बाद वे जांजगीर भाजपा कार्यालय में आयोजित अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए।
AD#1



























