नौकरी:एटॉमिक एनर्जी विभाग में निकली भर्ती जानिए डिटेल्स


एटॉमिक एनर्जी विभाग में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना हर कोई देखता है. लेकिन यह सपना कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है. अगर आप भी परमाणु ऊर्जा विभाग में काम करने का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो तुरंत डीएई के अंतर्गत आने वाली परिवर्तनीय ऊर्जा साइक्लोट्रॉन केंद्र आवेदन कर सकते हैं. इसमें केयरटेकर, सीनियर अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंटेंट और डिस्पैच राइडर के पद भरे जाने वाले हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vecc.gov.in के जरिए इन पदों पर के लिए आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवार जो भी परमाणु ऊर्जा विभाग में इन पदों पर नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो वे 29 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 पदों पर बहाली की जाने वाली है. आपका भी मन इन पदों पर काम करने का है, तो सबसे पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
एटॉमिक एनर्जी विभाग में इन पदों पर होगी बहालीकेयरटेकर- 04 पदसीनियर अकाउंटेंट- 10 पदजूनियर अकाउंटेंट- 05 पदडिस्पैच राइडर- 05 पदकुल पदों की संख्या- 24
एटॉमिक एनर्जी विभाग में नौकरी पाने की क्या है योग्यताउम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. तभी आप इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.
एटॉमिक एनर्जी विभाग में अप्लाई करने की आयु सीमाजो कोई भी एटॉमिक एनर्जी विभाग के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
एटॉमिक एनर्जी विभाग में ऐसे होगा चयनउम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनका सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी. इसके साथ ही लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.


























