छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: डॉ. रमन सिंह आज 101 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद  

सरोना के ठाकुर विघ्नहरण सिंह भवन में आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

काकाखबरीलाल रायपुर, 22 जुलाई 2018

छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 22 जुलाई को रायपुर के सरोना स्थित ठाकुर विघ्नहरण सिंह भवन में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी नवदाम्पत्य जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू विशिष्ट अतिथि होंगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम रायपुर के सरोना स्थित ठाकुर विघ्नहरण सिंह भवन में दोपहर 12 बजे शाम 5ः30 बजे तक आयोजित होगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सन् 2005 से संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अब तक 75 हजार से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रत्येक कन्या के विवाह के लिए 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पिछले साल से सूखा पीडि़त किसानों की बेटियों के विवाह के लिए 15 हजार रूपए की राशि को बढ़ाकर 30 हजार रूपए कर दिया गया है। जिसके तहत अब तक 13 हजार 88 किसान परिवारों को इस योजना का लाभ दिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!