छत्तीसगढ़

पटेवा आदिवासी कन्या छात्रावास में विद्युत दुर्घटना में मृतक छात्रा के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा

पटेवा आदिवासी कन्या छात्रावास में विद्युत दुर्घटना में मृतक छात्रा के पिता श्री मनहरण दीवान को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मुआवजा राशि रुपए 4 लाख का चेक कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां अपने कक्ष में सौंपा। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री मनहरण लाल साहू मौजूद थे। छात्रा के परिजन को एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा की मुआवजा राशि पूर्व में दी जा चुकी है।
मालूम हो कि 26 जनवरी को प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा में झंडा उतारते समय पोल हाईटेंशन तार से छू गया था। जिससे छात्रा कु. किरण दीवान की मृत्यु हो गई थी। एक छात्रा घायल हुई थी। जो उपचार के बाद ठीक हो गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हादसा को गंभीरता से लिया था और कलेक्टर को घटना मंे मृतक छात्रा के परिजनों को चार लाख रुपए एवं दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक लाख रूपए की मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!