छत्तीसगढ़बिलासपुर

गंधर्व समाज के युवाओं ने बदली उमासागर तालाब की सूरत, स्वच्छता के प्रति छेड़ी मुहिम

बिलासपुर (काकाखबरीलाल) । उमासागर तालाब गंदगी से पसरा हुआ रहता था लेकिन गंधर्व समाज के युवाओं की जिद और स्वच्छ्ता के प्रति सकरात्मक सोच के चलते आज उमासागर तालाब की सूरत ही बदल गई है और अब उमासागर तालाब धीरे-धीरे पूरी तरह से गंदगी मुक्त हो रहा है।

विदित हो कि बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना अंतर्गत बहतराई, बी.आर. यादव नगर वार्ड क्रं. 49 के उमासागर तालाब में आसपास के निवासियों के द्वारा विगत कई वर्षों से अपने घरों का कूड़ा कचरा, पूजन सामग्री, कागज, पाॅलीथीन, खराब कपड़े, प्लास्टिक आदि लाकर फेंक दिया जाता है। साथ ही तालाब के आसपास हमेशा ही असामाजिक तत्वों के द्वारा शराबखोरी कर शराब के बोतल, कागज, पाॅलीथीन, डिस्पोजल, पानी पाउच आदि भी तालाब में ही फेंक दिया जाता है। जिसके कारण तालाब का पानी पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका था।     

    पूर्व में बिलासपुर शहर के कई अच्छे तालाब देखरेख और साफ सफाई के अभाव में पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। इसलिए लिए गंधर्व समाज बहतराई के युवाओं ने जागरूकता का परिचय देते हुए उमासागर तालाब व गाँव के मुक्तिधाम की देखभाल और साफ सफाई का बीड़ा उठाकर “स्वच्छ भारत अभियान” के तर्ज पर “स्वच्छ बहतराई अभियान” चला रहें है।
   
     बता दें कि बहतराई के मध्य स्थित उमासागर तालाब एक पौराणिक महत्व का तालाब है जिसमें अंतिम संस्कार के पश्चात होने वाले आगे के कार्यक्रम, मूर्ति विसर्जन व अन्य पूजा-पाठ आदि धार्मिक कार्यों को यहां संपादित किया जाता है वार्ड वासियों की भी निस्तारी इसी तालाब के माध्यम से वर्षों से होती चली आ रही है। तालाब की सफाई किये जाने पर ग्राम के लोगों ने भी युवाओं की मुक्तकंठ से सराहना की है।
     
     
       “स्वच्छ बहतराई अभियान” के संयोजक शंकर लाल गंधर्व ने बताया कि गंधर्व समाज बहतराई के युवा सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आगे भी किया जाता रहेगा।

“स्वच्छ बहतराई अभियान” में प्रमुख रूप से राजू गंधर्व, बालिक राम गंधर्व, चूड़ामणी गंधर्व, दिलीप गंधर्व, द्वारीका गंधर्व, राजेंद्र गंधर्व, त्रिलोक गंधर्व, दीपा गंधर्व, मनोज गंधर्व, प्रकाश गंधर्व, उमाशंकर गंधर्व, पिंटू गंधर्व, मनहरण गंधर्व, रामफल चौहान, मुकेश गंधर्व, अजय गंधर्व, शंकर लाल गंधर्व, चोमेश्वर गंधर्व, सेट्ठी गंधर्व, सनीत गंधर्व, ललित गंधर्व और दीपक गंधर्व आदि ने सफाई अभियान में विशेष योगदान दे रहे है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!