बसना
बसना : किराना स्टोर के सामने से बाईक पार

बसना. नरेश कुमार भोई ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भीखापाली में रहता है , रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत हैं । दिनांक 19 सितम्बर को उनके चाचा सनऊ निषाद उनके मोटर सायकल डिस्कवर क्रं0 CG 06 G 9896 को सामान खरीदने पथरला जाना है कहकर मांग कर ले गया था । कि करीब 11.00 बजे उनके मोटर सायकल को निधी किराना स्टोर पथरला के सामने खडा कर सामान खरीद रहे थे , सामान खरीद कर वापस घर जाने के लिए मोटर सायकल को देखे तो वहां नहीं था फिर उन्हें सूचना दिया तो वह भी पथरला आकर आस पास पता किया तो मोटर सायकल नहीं मिला । उनके मोटर सायकल डिस्कवर क्रं0 CG 06 G 9896 जिसका इंजन नंबर JBZWDL77658 चेचिस नंबर MD2A14AZ8DWL09024 कीमती करीब 20,000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1


























