खेलछत्तीसगढ़

26 दिसंबर को विकास खंड स्तरीय मैराथन दौड़ पिथौरा में

रिपोर्ट नन्दकिशोर अग्रवाल

पिथौरा – खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा विकास खंड स्तरीय मैराथन दौड़ पिथौरा में 26 दिसंबर को प्रातः 7 बजे बार चौक से बया रोड में संपन्न किया जाएगा। प्रतियोगिता मे पुरूष वर्ग मे 10 किलोमीटर की दौड़ एवं महिला वर्ग मे 5 किलोमीटर की दौड़ होगी।प्रतियोगिता मे विकास खंड पिथौरा के कोई भी महिला व पुरूष भाग ले सकते है। प्रतियोगिता स्थल में प्रात उपस्थित होकर पंजीयन कराकर भाग ले सकते हैं इसमें महिलाएं एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग नगद पुरस्कार के रुप में प्रथम 1000 रूपये द्वितीय ₹500 तृतीय 300 चतुर्थ 200 के अलावा 5वां से 10वां तक ₹100 पारितोषिक इनाम दिया जाएगा चयनित प्रथम 10 धावक धाविका जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए क्रीड़ा प्रशिक्षक कुंतल बाघमार राजेश साहू नारायण गभेल गौरी शंकर पटेल तुलसी बरिहा कौशल साहू सतीश प्रधान खाम सिंह दीवान प्रवीण प्रधान विजय प्रधान मुकेश डडसेना मनोज कालसा एवं खेल संघ  सहयोग कर रहे है यह जानकारी खेल प्रशिक्षक सुधीर प्रधान ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!