सरायपाली

भीषण गर्मी में भी भवन निर्माण कार्य जोरो पर

सरायपाली। इन दिनों काफी तेज गर्मी पड़ रही है, इसके बाद भी मकान निर्माण का काम जोरो से चल रहा है. गाँव व शहरी दोनों क्षेत्र में मकान बड़ी संख्या में मकान का निर्माण हो रहा है. इसी परिपेक्ष्य मे भवन निर्माण से संबंधित ब्यवसाय मे तेजी आ गया है. खेती के पश्चात खाली हो चुके कृषक भाई भवन निर्माण कार्य में लगे है.विगत कुछ महिनो से छेड़ सीमेंट दुकानों में जमकर खरीददारी देखी गई है. सड़क किनारे आवासीय मकानों के साथ दुकानों का भी निर्माण कार्य चल रहा है. ईट, गिट्टी, बालु आदि निर्माण सामाग्री की मांग अधिक है.
मकान निर्माण में गाँव के लोग भी पीछे नहीं है, इस क्षेत्र के गिन चूने गाँव में हि रबी कि फसल ली जाती है इन्हीं जगह पर खेती का किया जाता है. लेकिन जहाँ रबी फसल नही लिया जाता वहाँ के किसान भवन निर्माण कार्य करते हुए समय का फायदा उठाते हैं.

इस क्षेत्र में पानी की समस्या बरकरार है

दिनों दिन बढती गर्मी के साथ पानी की समस्या बनी हुईं हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण करने वालो को अधिक समस्या हो रही है. कही तो आस पास के तालाबों से पानी की ब्यवस्था कि जा रही है, तो कही पर बैल गाड़ी, ड्राम मे पानी लाया जा रहा है
बरहाल सभी समस्या के बावजूद भवन निर्माण कार्य जारी है.

छत्तरसिंग पटेल की रिपोर्ट

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!