बड़ी खबरमहासमुंदमेरा गांव - मेरा शहर

लाखों के बने स्टापडेम में दरार,अधिकारी सस्पेंड

महासमुंद(काकाख़बरीलाल)। रुर्बन क्लस्टर भंवरपुर के ग्राम पलसापाली (ब) में बन रहे स्टाप डेम क्रमांक 1 के पहली बारिश में बह जाने को कृषि संचालक ने गंभीरता से लेते हुए।
‘काकाख़बरीलाल‘ में 27 जून को ‘पहली बारिश में बहा हाल ही में बने 19.98 लाख का स्टाप डेम शीर्षक से प्रकाशित ख़बर और शिकायत के आधार पर निर्माण के दौरान की गई खामियों को लेकर नाराजगी जताई। दिनांक 26 जून को उपसंचालक कृषि महासमुंद को पत्र लिखकर कृषि विकास अधिकारी राधेश्याम प्रधान को निलंबित करने का निर्देश दिया था। जिसका परिपालन करते हुए उपसंचालक कृषि चिरंजीव सरकार ने कृषि विकास अधिकारी कार्यालय सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी महासमुंद राधेश्याम प्रधान को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम (9) के तहत शनिवार 27 जून को निंलबित कर दिया। इधर करीब 20 लाख की लागत से बन रहे जिस स्टाप डेम के बह जाने के मामले को लेकर कृषि विकास अधिकारी राधेश्याम प्रधान को निलंबित किया गया है वहीं के स्टाप डेम की मरम्मत 24 जून के बाद से 29 जून तक जारी रही। स्टाप डेम के अलग हुए हिस्से को जोडकर साइड से बह रहे नाले के पानी को रोकने जेसीबी व ट्रेक्टर के माध्यम से मजदूरो से मिट्टी भरवाई गई है। जिस निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई जिसके कारण स्टाप डेम का एक हिस्सा कट गया उसी कार्य के लिए दोबारा मजूदर व मशीन का खर्चा कौन वहन कर रहा है या कहीं शासकीय निर्माण में ही उसे इंद्राज नही कर दिया जाएगा यह सवाल खड़ा हो गया है। इधर निर्माण के दौरान जिला पंचायत सीईओ, तात्कालीन डीडीए एस आर डोंगरे, सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी महासमुंद बीएल भगत एवं कार्यपालन अभियंता सिंचाई बीआर चंद्राकर द्वारा भी निर्माण कार्य का जायजा लिया गया था। स्टाप डेम बहने के पूर्व तक जिले के अधिकारी स्टाप डेम की गुणवत्ता को लेकर दंभ भर रहे थे। जबकि स्टाप डेम बहने की ख़बर लगने के बाद निर्माण और अधिकारियों के दंभ की पोल खुलने लगी। मालूम हो कि निर्माण कार्य बंद करने करने के बारे में भी जिले के अधिकारी 26 जून से कह रहे थे। बावजूद 27, 28 व 29 जून को किसके आदेश व देख-रेख में कार्य जारी रहा यह जांच व कार्रवाई का विषय है। कृषि विकास अधिकारी राधेश्याम प्रधान 27 जून को निलंबित हो गए तो किस अधिकारी के हस्ताक्षर से ग्राम पलसापाली (ब) में मरम्मत किए जा रहे स्टाप डेम क्रमांक 1 में कार्यरत जेसीबी, ट्रेक्टर व मजूदरो का भुगतान किया जाएगा। यद्यपि कार्य बंद करने के आदेश के बाद भी कार्य होता रहा है तो इसके लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई होनी बाकी है।

निलंबित आदेश

रुबन क्लस्टर भंवरपुर के ग्राम पलसापाली (ब) में स्टाप डेम क्रमांक 1 के बह जाने के मामले में बुधवार 24 जून को सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी बीएल भगत एवं एसडीओ कृषि एसआर डोंगरे निर्माण स्थल पर पंहुचे थे। जहां उन्होनें निर्माण कार्य का जायजा लिया था। सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी बीएल भगत ने बताया था कि निर्माण अभी अधूरा है। अत्यधिक बारिश की वजह से स्टाप डेम की एक दीवार कट गई है। जिसे सुधारा जा रहा है। अत्यधिक बारिश का जिक्र करने पर मालूम हुआ कि 5 जून को 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका था। ऐसे में 21, 22 व 23 जून को हुई लगातार बारिश में कार्य कैसे व क्यों किया गया। जबकि 23-24 को स्टाप डेम के टूटने की जानकारी सार्वजनिक हो चुकी थी।  

जिस स्टाप डेम बहने के बाद प्रशासन की नींद टूटी वहां मरम्मत के दौरान मजूदरो से 12 घंटे सुबह 6 से शाम 6 बजे तक कार्य लिए जाने की बात सामने आई है। जिस पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई कदम नही उठाया गया है। इधर बाल श्रमिको के भी निर्माण कार्य किए जाने के मामले में क्या कार्रवाई हुई है इसके बारे में अधिकारी कोई जानकारी सार्वजनिक नही कर रहे है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!