
महासमुंद।पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में जुआ,सट्टा,शराब कारोबारियो पर लगातार छापा क्राइम ब्रांच द्वारा मारा जा रहा है आज सांकरा थाना के ग्राम भोकलूडीह के जंगल मे कुछ लोगो द्वारा खड़खड़िया नामक जुआ खेले जाने की सूचना मुखबिर के जरिये क्राइम ब्रांच को मिली क्राइम प्रभारी सुभाष पवार एवं टीम द्वारा घेराबंदी कर 06 लोगो को धर दबोचा गया जिसमे (1)वृन्दाबन पटेल पिता दुवारका प्रसाद उम्र निवासी पडकीपाली थाना सिंघोडा (2)चेतन प्रधान पिता डमरूधर,निवासी पडकीपाली (3)खेमराज यादव पिता स्व०जगतराम यादव निवासी बोंदा(4)राकेश भोई पिता दुर्योधन भोई निवासी मेमरा (5)रमेश पिता परमानन्द निवासी भोकलूडीह (6)उत्तर यादव पिता पूरन यादव निवासी मेमरा जिसके कब्जे से नकदी रकम 20600 रुपये एवं 03 नग मोबाईल 06 गोटी और एक टोकनी एक पट्टी जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 4(क) जुआ एक्ट की कार्यवाही के लिए थाना सांकरा को सुपुर्द किया गया
























