
रामकुमार नायक,सरायपाली(काकाखबरीलाल)।केंद्र सरकार की चल रही महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में भारती हॉस्पिटल सरायपाली के कुल 5 प्रकरणों पर प्राप्त शिकायतों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुंद के द्वारा प्रेषित जांच निवेदन के आधार पर दिनांक 15 अक्टूबर को सुनवाई आयोजित की गई थी उक्त सुनवाई में उपस्थित प्रतिनिधि कौशल टंडन द्वारा डॉ प्रवीण शर्मा की अनुपस्थिति में हुई सर्जरी के प्रकरणों के दस्तावेज में डॉ प्रवीण शर्मा के सिल व हस्ताक्षर तथा हितग्राहियों से ली गई अतिरिक्त राशि के संबंध में स्पष्टीकरण सुनवाई समिति के सदस्यों को संतोषजनक प्रतीत नहीं हुआ.

इस वजह से भारती हॉस्पिटल को 6 माह के लिए योजना से निलंबित कर दिया गया है साथ ही निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत किसी भी नए मरीज को भर्ती ना करें एवं योजना में भर्ती मरीज का पूर्ण इलाज होने पर डिस्चार्ज कर 7 दिवस के भीतर मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना रायपुर छत्तीसगढ़ को सूचित करने हेतु कहा गया है।

























