छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, ऑटोमेटिक रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस से नक्सलियों ने किया ब्लास्ट

नारायणपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया है। प्रेसर बम की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जवान को रायपुर लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जवानों की टीम सड़क निर्माण सुरक्षा में निकले थे। तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने ऑटोमेटिक रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस से ब्लास्ट किया। चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी की। वहीं जवानों ने भी फायरिंग कर जवाब दिया। जिसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। घटनास्थल से जवानों की टीम ने रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस बरामद किया है।
AD#1

























