छत्तीसगढ़बसना

सहकारी समितियों के कर्मचारियों का रायपुर में धरना प्रदर्शन..

सुकदेव दास वैष्णव,काकाखबरीलाल/बसना – बिन सहकार नहीं उद्धार “ के गूँजते नारों के साथ विगत दिनों प्रांतीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर के आव्हान पर प्रदेश के 1333 सहकारी समितियों के कर्मचारी नियमितीकरण एवं वेतन अनुदान की मांग को लेकर ईदगाह भाठा रायपुर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।उक्त धरना प्रदर्शन एवं प्रांतीय रैली में शामिल होने महासमुन्द जिले के500 कर्मचारियों के साथ प्रदेश महासचिव पंकज साव के नेतृत्व में बसना शाखा के 13 समितियों के 130 सदस्यों की टीम शामिल हुई। सैकड़ो सहकारी समिति कर्मचारी सहायक, समिति प्रबंधक, लिपिक, विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रो सेसर्वर, चपरासी ,चौकीदार ,सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव पंकज साव के साथ संतोष पटेल ,देवार्चन राणा,घनश्याम चौधरी, विजय कोसरे के फरमान पर सम्मिलित हुए ।उल्लेखनीय है कि इन समितियों में कर्मचारी लंबे अरसे से काफी कम वेतन पर काम करते आ रहे हैं इन कर्मचारियों द्वारा समर्थन मूल्य धान खरीदी, खाद बीज निगम केसीसी वितरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल वितरण, बचत बैंक ,माइक्रो एटीएम कार्यों का संचालन किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इन का मासिक वेतन महज 4500 / से ₹13500 /रुपये तक है ।जिनका भुगतान भी हर महीने मिल पाना संभव नहीं है बसना अध्यक्ष के मुताबिक कई समितियों के कर्मचारियों को माहअप्रैल मई 2018 का भी वेतनअभी नसीब नहीं हुआ है, ऐसी परिस्थितियों में कर्मचारियों का घर चलना मुश्किल होता जा रहा है उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है ।इनकी मुख्य माँग नियमित राज्यकर्मचरियो का दर्जा देकर सातवें वेतन माँग हेतु वेतन अनुदान की है,जिसके चलते उन्हें अपनी मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 2जुलाई 2018से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी शासन प्रशासन को दे दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!