पिथौरा
सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस.

हरिकेश भोई,काकाखबरीलाल: 5 सितम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा मैं शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमे सबसे पहले श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की छाया प्रति पर मुख्य अतिथि श्री भगवानदास अग्रवाल जी वरिष्ठ अतिथि श्री सुरेश कुमार नायक जी विशिष्ट अतिथि श्री रमेश प्रधान जी ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जिसमे सभी स्कूल के छात्र छात्राये एवं सभी आचार्य और दीदी जी उपस्थित थे।

जिसमे कुछ भैया बहनो ने श्री सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी के बारे मे उनकी महानता के बारे मे बताया एवं आचार्य ललित कुमार बेहरा ने सभी बच्चों को बताया की शिक्षक कियो मनाया जाता है जिसके बाद स्कूल के सभी शिक्षको अथितियो के द्वारा गणवेश दिया गया एवं सभी बच्चों को प्रसाद और मिठाई देकर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।
AD#1



























