
भँवरपुर – स्थानीय क्रिकेट संस्था जागृति क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ग्राम के ऐतिहासिक गढ़ मैदान पर विगत 28 जनवरी 2018 दिन रविवार को आठ दिवसीय ओपन कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम के सरपंच कृष्ण कुमार पटेल के हाथों किया गया, जो आगामी 4 फरवरी तक चलेगी, जागृति क्रिकेट क्लब से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आठ दिवसीय प्रतियोगिता में आस पास तथा दूर दराज ग्रामों की भी कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं जिनके बीच 28 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक कुल 8 लीग मैच खेले जाएँगे, जिनके विजेता क्वाटर फाइनल में आमने सामने जो 1 फरवरी तथा 2 फरवरी को खेल जाएगा, क्वाटर फाइनल के विजेता टीमें के बीच 3 फरवरी को सेमीफाइनल खेला जाएगा जिनमे विजेता रही टीमें अगले दिन यानि 4 फरवरी को फाइनल खेलेंगी, जिनमे विजयी टीम को क्रिकेट क्लब के द्वारा 11001/- ₹ नगद तथा शील्ड प्रदान की जाएगी, इसी प्रकार उप विजेता टीम को 7001 /- ₹ नगद तथा शील्ड प्रदान की जाएगी, समिति के द्वारा तीसरे एवं चौथे पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है जो सेमीफाइनल में हारी हुई टीमों के बीच मुकाबले के बाद तय किया जाएगा, बताया गया है कि जो टीमें सेमीफाइनल का मुकाबला हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी होंगी उन टीमों के बीच 4 फरवरी की सुबह मुकाबला करवाया जाएगा जिसमें विजयी टीम को तीसरा तथा पराजित टीम को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5001/- व 3001/- ₹ नगद तथा शील्ड प्रदान की जाएगी, उक्त प्रतियोगिता के सभी मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू हो जाएंगे जबकि फाइनल मैच दोपहर को खेल जाएगा, प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 500/- ₹ रखा गया है, सभी मैच अंतराष्ट्रीय नियमों के तहत खेले जाएंगे।
























