रायपुर

छतीसगढ़ 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 मई तक

रायपुर (काकाखबरीलाल) . दसवीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट 20 मई तक जारी होने की संभावना है। अफसरों का कहना है कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। अगले सप्ताह तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। दसवीं बोर्ड में इस बार करीब 4 लाख छात्र हैं। 15 अप्रैल से परीक्षा शुरू होने वाली थी।

लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा रद्द की गई। अब असाइनमेंट में मिले नंबरों के आधार पर रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। माशिमं के अफसरों का कहना है कि असाइनमेंट के आधार पर इस बार नतीजे आएंगे, इसलिए टॉप-10 की मेरिट जारी होने की संभावना कम है। इसकी समीक्षा की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे। बारहवीं की परीक्षा के संबंध में भी जल्द सूचना जारी होगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!