पिथौरा
भाजपा नेताओं ने क्वारंटाइन सेंटरों का किया निरीक्षण

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। स्थानीय भाजपा नेताओं ने आज पिथौरा के क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण करते हुए वहां रह रहे मजदूरों से मिलकर उनका हालचाल जाना था शासन-प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने का निवेदन किया ।
ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण मामले को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है तथा जिले भर के प्रत्येक गांव के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है जहां अन्य प्रदेशों से मजदूरों की अब धीरे-धीरे वापसी हो रही है इन मजदूरों को इन सेंटरों में रखा जा रहा है । जिसकी देखरेख प्रशासन द्वारा किया जा रहा है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल वीरेंद्र तिवारी सांसद प्रतिनिधि आशीष शर्मा पूर्व भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने प्रवासी मजदूरों का हालचाल जाना||
AD#1






























