पिथौरा: ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को मारी ठोकर

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।प्रेम कुमार निषाद, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी वार्ड नं. 11. ग्राम-रिकोकला, थाना-राजादेवरी, जिला-बालौदाबाजार का निवासी है। बड़े भाई डुमरलाल निषाद दिनांक 31/01/2026 को मामा घर ग्राम हरदी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 9164से घूमने आए हुए थे। उसी दिनांक को वे अपने साथी परदेशी के साथ मोटर सायकल मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 9164 से ग्राम हरदी से ग्राम- रिकोकला वापस जा रहे थे इसी दौरान समय लगभग दोपहर 01:00 से 02:00 बजे के मध्य गार्डन चौक पिथौरा के पास ट्रक क्रमांक CG 06 GR 8355 के चालक द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मार दी गई। उक्त दुर्घटना में बडे भाई डुमरलाल निषाद के सिर में गंभीर चोट आई तथा उनके साथी परदेशी निषाद को भी सिर में चोट पहुंची। घटना के तुरंत बाद घायलो को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे रायपुर रिफर कर दिया गया। रायपुर में बडे भाई अग्रवाल हास्पिटल रायपुर में लगभग एक सप्ताह तक भर्ती रहे तत्पश्चात उन्हे डिस्चार्ज कर पतईमाता हास्पिटल पटेवा में लगभग एक माह तक भर्ती रखा गया, जहां वे कोमा की स्थिति में थे। वर्तमान समय में भी बड़े भाई अचेत अवस्था में हैं और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























