महासमुंद

महिला कृषक कर सकतीं है… यह आर्थिक विकास के काम

महांसमुद (काकाखबरीलाल).

कृषि विभाग केन्द्र महासमुंद की डॉ निवेदिता पाठक ने बताया कि कृषक महिलाओं का कृषि कार्य में 70-80 प्रतिशत योगदान रहता है। जिसमें वे खेत की तैयारी नर्सरी तैयार करना, रोपा लगाना, निदाई फसल की कटाई संग्रहण अदि सभी कार्यो में संलग्न रहती हैं। इसके अलावा पशुपालन सब्जी उत्पादन सभी कार्यो को कुशलता एवं दक्षता से कर सकती है। कृषि में महिलाओं के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान समय जिसमें महिला को यदि घर में रहना है तो ऐसे बहुत से कार्य है जिन्हंे उनके द्वारा करके एक और समय का सदुपयोग किया जा सकता है तथा दूसरी और आर्थिक उपार्जन किया जा सकता है। महिलाओं द्वारा लाॅॅकडाउन के समय में जिन कार्यों को किया जा सकता है। इनमें महिलाएं विभिन्न प्रकार के पापड़ चावल, उड़द, मूंग, आलू के सादे, मसाले वाले पापड़ बना कर उसे संग्रहीत करके बाद में बेच सकती है, जिसमें चावल का सादा पापड, मुरकू, करोरी, झांझी वाला पापड़, आलू का पापड़, मुरकु की चिप्स वेफर्स आदि शामिल है।
प्रकार साबूदाने का पापड़ साबुत वाला, पकाकर, उपवास वाला, मूंग उड़द का सादा, काली मिर्च वाला, मसाले वाला पापड़ बना सकती हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की बड़ी सादी बड़ी, छोटी बड़ी, पपीते की बड़ी,  रखिये की बड़ी, मूली बड़ी, मशरुम बड़ी, मेथी भाजी बड़ी, लौकी बड़ी, कुम्हड़ा बड़ी आदि बनाकर संग्रहित कर सकती है। विभिन्न प्रकार के अचार के अंतर्गत आम कटवा, भरवा, किसा हुआ, फकिया, मीठा अचार, नींबू कटवा, भरवा, मीठा, मिर्च काट कर, भर कर, नीेंबू के साथ, बनारसी मिर्च आदि। कटहल आम के साथ, सादा लहसुन के साथ, मशरुम सादा, चने के साथ अचार बनाया जा सकता हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्क्वेश व मुर्रब्बा के तहत् आम, नींबू, बेल, आवला, जामुन, अमरुद, पपीता जैसे फलांे के मुरब्बा जैम आदि बनाया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के मसाले मिर्च पाउडर, पीसी हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, सांभर मसाला, जलजीरा पाउडर, पोदीना पाउडर, चना मसाला, गरम मसाला आदि मसाले तैयार किया जा सकता हैं। इसी तरह कलश नारियल, पीपा सजाना, शादी ब्याह के लिए कलश, पीपा  नारियल  थाली  सजाना, लम्बी बाती फुल बाती, लखहर आदि सजाने का कार्य भी किया जा सकता हैं। वर्तमान परिस्थितियों में महिलाएं खाली समय में माॅस्क, सेनेटाइजर तैयार करने का काम कर सकती हैं। कपड़ो में सजावट करना, कपड़ो में कढ़ाई,  पेंटिंग, क्रोशिया आदि से सजावट का काम किया जा सकता है। इन सभी कार्यों को करने के दौरान अनिवार्य रूप से मुँह पर मास्क लगाकर करना चाहिए। कार्य की शुरुआत एवं अंत में हाथों को अच्छे से साफ करना चाहिए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!