बागबाहरा: काम्प्लेक्स में रखे बाईक हुआ पार

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।पोषण दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गबौद थाना खल्लारी जिला महासमुंद का रहने वाला है , खेती कार्य करता है। दिनांक 24/07/2025 की रात्रि जैन काम्प्लेक्स बागबाहरा में अपने भाई के किराये के रूम में आराम कर रहा था तथा मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HA 2025 जिसका इंजन नंबर PFXWPJ91389 तथा चेचिस नंबर MD2A76AX8PWJ15879 कीमती करीबन 45000 रूपये को रात्रि करीबन 10.00 बजे जैन काम्प्लेक्स के सामने रखा था । जो कि रात्रि करीबन 02.00 बजे उठकर देखा तो मोटर सायकल वहां पर नही थी, तब आसपास मोटर सायकल का पता किया जिसके संबंध में कोई पता नही चला जो कि किसी अज्ञात चोर के द्वारा दिनांक 24-07-2025 के 22.00 बजे से दिनांक 25.07.2025 के 02.00 बजे के मध्य बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्र CG 06 HA 2025 को चोरी कर ले गया पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























