PM Kisan:कल जारी होगा 11वीं किस्त

PM किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थियों का इंतजार पूरा होने वाला है. पीएम मोदी 31 मई (मंगलवार) को देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 11वीं किश्त (PM Kisan Yojana) जारी करेंगे. किसानों को केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ मिलने वाला है, उनका नाम पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जारी कर दिया गया है.
कल आएंगे किसानों के खाते में पैसे
अगर आपने भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो वेबसाइट के माध्यम से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. दरअसल, सरकार ने 11वीं किश्त जारी होने से पहले किसानों से ई-केवाईसी कराने के लिए कहा था. पहले इसके लिए 31 मार्च की अंतिम तिथि लेकिन, बाद में सरकार ने इसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया था. अब 31 मई को सरकार की तरफ से किश्त के पैसे भी खातों में भेजे जा रहे हैं.
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
अब ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में दिए गए Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
क्लिक करने के बाद खुलने वाले वेबपेज पर प्रदेश, जिला, सब जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी मांगी जाएगी.
सभी जानकारी दर्ज करने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें.
यहां एक लिस्ट खुल जाएगी, इसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं.
लिस्ट में आपका नाम है तो खाते में पीएम किसान निधि के 2000 रुपये आएंगे.
हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
अगर PM Kisan: 11वीं किस्त की लिस्ट में नहीं है नाम? इस नंबर पर करें कॉल, फटाफट मिलेगा पैसा!
पीएम किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थियों का इंतजार पूरा होने वाला है. पीएम मोदी 31 मई (मंगलवार) को देश के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 11वीं किश्त (PM Kisan Yojana) जारी करेंगे.



























