सरायपाली : मृत्यु प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड में नाम जोड़वाने ग्रामीण लगा रहे चक्कर….. सचिव की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त

सरायपाली. ग्राम उमरिया में सचिव की मनमानी से ग्रामीण व पंचायत के पदाधिकारी त्रस्त हैं। सचिव का मुख्यालय न आने व तिथि देकर नदारद रहने से ग्रामीण काफी परेशान है। मृत्यु प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, पेंशन आवेदन करने आदि कई कार्यों के लिए ग्रामीणों को सचिव के नदारद रहने से भटकना पड़ रहा है। सचिव माह में एक-दो दिन ही आते हैं, 28 दिन गायब रहते हैं।
सचिव की इस तरह की हरकत से पंचायत का विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पंचायत का विकास कैसे होगा? कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उमरिया में पदस्थ सचिव हेमंत पटेल पंचायत नहीं पहुंचते। महीने में 1 से 2 दिन पंचायत पहुंच जाएं तो बहुत है। पंचायत से नदारद रहने के कारण ग्रामीणों के कई तरह के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, मृत्यु प्रमाण-पत्र लेने, बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र लेने, पेंशन के लिए आवेदन करने सहित कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोग सचिव का चक्कर लगा रहे हैं। जब अपने कार्य को लेकर सचिव से संपर्क साधते हैं तो सचिव द्वारा दिनांक और समय बताया जाता है और आश्वस्त किया जाता है कि उस दिनांक को उनका कार्य हो जाएगा। निर्धारित तिथि को जब पंचायत मुख्यालय पहुंचते हैं, तो सचिव नदारत रहते हैं। जब फिर फोन से संपर्क करते हैं तो उन्हें कई तरह के नहीं आने का कारण बताकर नया तिथि बताया जाता है। इस तरह ग्रामीणों को घुमाने का कार्य कई महीनों से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण त्रस्त हैं व पंचायत के पदाधिकारी भी उनकी कार्यशैली से असंतुष्ट हैं। ग्रामीण उनके झूठे आश्वासन से परेशान हैं।
गांव के विकास कार्य प्रभावित
इस तरह कई केस सामने आए हैं, जिससे लोगों को सचिव के अभाव में भटकना पड़ा है और कई योजना से वंचित होना पड़ा है। गांव के विकास पर असर पड़ रहा है। दबी जुबान से यह बात भी सामने आ रही है कि सचिव को हटाने की तैयारी भी चल रही है। इस संबंध में ग्राम पंचायत उमरिया के सरपंच सूरज कुर्रे से संपर्क किया गया। सचिव अधिकतर पंचायत से नदारद रहते हैं। इसके चलते उनके कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में सचिव हेमंत पटेल से उनका पक्ष जानने संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया



























