
पिथौरा। राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में पार्षद ललिता डड़सेना एवं खिरोद्र पटेल द्वारा मच्छरदानी वितरण किया गया। पार्षद द्वय ने लोगों को बताया कि हमारी रमन सरकार हर वर्ग की चिंता करती है। और उनकी समस्याओं के निदान के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित कर रही है। हमारी रमन सरकार की मंशा है कि सभी स्वस्थ रहे, आज शासन द्वारा लोगों को निःशुल्क दवा युक्त मच्छरदानी दिया जा रहा है, जिससे मच्छर के काटने से होने वाली बिमारी से छुटकारा मिल जाएगा।
AD#1


























