महासुमंद

तेदुकोना : तु मना करने वाला कौन है कहकर सिर पर हमला

तेदुकोना. आरक्षी केंद्र में दरबार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बुन्देली चौकी बुन्देली थाना तेन्दूकोना का रहने वाला हैं रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 08/03/2023 को होली पर्व का त्योहार था रात्रि में खाना खाकर वह अपने घर में सो रहा था कि रात्रि करीबन 09/30 बजे घर के सामने गली में शोरगुल की आवाजें सुनाई दिया तब आवाज को सुनकर घर से बाहर निकला तो गली में समधी जयराम यादव, पुत्र अजय यादव, बहु प्रेमीन यादव एवं शंकर यादव घर के सामने गली के पास था शंकर यादव समधी जयराम यादव को अश्लील गाली गलौच कर धमकी चमकी दे रहा था तब शंकर यादव को गाली गलौच करने से मना किया तो शंकर यादव आवेश में आकर तू कौन होता है मना करने वाला कहकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे लकडी के डण्डे से सिर माथे एवं दाहिने हाथ की कोहनी में डंडे से मारपीट कर चोट पहुंचाया मारपीट को देखकर पुत्र अजय यादव द्वारा बीच बचाव करने पर उन्हें भी शंकर यादव द्वारा डंडे से बायें हाथ के कंधे के पास मारपीट कर चोट पहुंचाया । पुलिस ने 294,323,506 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!