नायक फिल्म के तर्ज पर हरप्रीत कौर आज एक दिन के लिए बनेंगी महासमुंद जिले की कलेक्टर

काकाखबरीलाल महासमुंद –
‘नायक’ फिल्म की तर्ज पर बागबाहरा की बेटी मंगलवार 9 जनवरी को एक दिन के लिए महासमुंद जिले की कलेक्टर बनने जा रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि उन्हें स्वतंत्र प्रभार नहीं मिलेगा। बल्कि, कलेक्टर के साथ पूरे दिन ‘छाया कलेक्टर’ बनकर अपना अनुभव सरकार से साझा करना है। एक दिन के कलेक्टरी का अनुभव और काम का तीन मिनट का वीडियो बनाकर यूथ स्पार्क कार्यक्रम के पांचवे और अंतिम स्टेप के लिए फाइल करेंगी। इसके साथ ही सभी 27 जिलों के प्रतिभागियों में बेस्ट परफार्मेंस के आधार पर 21 से 51 हजार रुपए तक का नगद इनाम जीतने का अवसर भी उन्हें मिलेगा। एक दिन के लिए कलेक्टर बनने का सपना संजोए बागबाहरा कॉलेज की इस छात्रा को इसकी सूचना मिलने पर अपार खुशी हो रही है। ‘नईदुनिया’ से खास बातचीत में हरप्रीत ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि जनदर्शन में आने वाले आवेदनों का वे त्वरित निराकरण करा सकें।
ईसे पढ़े- छत्तीसगढ़ में 1 दिन के लिये सभी जीले में रहेंगे 2-2 कलेक्टर
आज हर जिले में होंगे दो कलेक्टर!
प्रदेश के सभी 27 जिलों में एक दिन के लिए दो-दो कलेक्टर होंगे। यह सुनकर लोग अचंभित हो रहे हैं। डॉ. रमन सिंह सरकार के चौदह साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत यह संभव हो सका है, जब जिले के एक विद्यार्थी को छाया कलेक्टर बनने का अवसर मिल रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग से सोमवार की देर शाम जिला प्रशासन को इसका दिशा निर्देश फैक्स और मेल से मिला है।
























