महासमुंद : खेत मे ड्रोन द्वारा कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया

किसानों के फसल की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए खेतों में ड्रोन का उपयोग बढ़ाने के लिए महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर की पहल से ग्राम झालखम्हारी के किसान हरिकृष्ण भार्गव के खेत मे ड्रोन द्वारा कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया। इसे देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ में पहली बार ड्रोन से कीटनाशक दवाई के छिड़काव का प्रयोग हुआ।इस अवसर कंपनी के अधिकारी राजेश गोले, एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन के डारेक्टर कंचन श्रीवास्तव ने कहा कि यह ड्रोन न सिर्फ फसलों को स्वस्थ्य रखने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करेगा बल्कि इनकी हरियाली बढ़ाने और ताकत देने पर निगरानी करेगा। इससे फसल रोग मुक्त होगी और पैदावार भी बढ़ेगा।
खेतीबाड़ी में ड्रोन का प्रयोग आधुनिक तकनीक का हिस्सा है। ड्रोन के जरिए किसान एक एकड़ खेत में कीटनाशकों, पानी में घुलनशील उर्वरकों और पोषण तत्वों का सिर्फ सात मिनट में छिड़काव कर सकते हैं। पर्णीय छिड़काव होने से पौधों पर एक समान दवाई की मात्रा मिलेगी।

























