महासमुंद

महासमुंद : पीजी कॉलेज में भी अब इंग्लिश में पढा़ई होगी

महासमुंद के पीजी कॉलेज में भी अब इंग्लिश में पढा़ई होगी। पीजी कॉलेज में जल्द स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। जिला मुख्यालय में इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का अभिनंदन किया।शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रवेशोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके ईमानदारी से मेहनत करने काे कहा।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय होने के कारण आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। कॉलेज से उन्हें शुरू से लगाव रहा है। छात्र हित व कॉलेज हित के लिए उनसे सीधे संवाद किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि पीजी कॉलेज में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ होगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

संसदीय सचिव ने कहा कि जनभागीदारी अध्यक्ष होने के नाते विद्यार्थियों के अध्यापन के लिए जनभागीदारी से सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति कराई है। नियुक्त कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही जनभागीदारी मद से कार्यरत कर्मचारियों के निधन पर अनुग्रह राशि बीस हजार उनके परिजनों को प्रदान करने की स्वीकृति भी दी गई है।

यहां छात्राओं के लिए दस लाख की लागत से गर्ल्स काॅमन रूम का निर्माण प्रगति पर है। वहीं ओपन जिम का निर्माण भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में हिंदी व राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा संचालित शोध केंद्र के उन्नयन के लिए तीस हजार, 12 स्नातकोत्तर विभागों के ऑनलाइन सेमिनार कराने राशि स्वीकृत की गई है। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए केंटीन के लिए दस लाख की स्वीकृति दी है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से इंग्लिश मीडियम कॉलेज की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, जनभागीदारी समिति के सदस्य हरिकृष्ण भार्गव, सन्नी लुनिया, योगेश गंडेचा, रमाकांत गायकवाड़, अमन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, ममता चंद्राकर, कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ अनुसुईया अग्रवाल, जनभागीदारी समिति प्रभारी डॉ. दुर्गावती भारती, प्रो. करूणा दुबे, डाॅ. रीता पांडे, डाॅ. मालती तिवारी, डाॅ. ईपी चेलक, एमआर धीवर, अजय कुमार राजा, राजेश्वरी सोनी, डाॅ. वैशाली हिरवे, सी खलको उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!