सरायपाली
सरायपाली : शौच की बात को लेकर डंडे से पिटाई

ग्राम बोंदा में तालाब में शौच करने की बात को लेकर दो लोगों में गाली गलौच और मारपीट हो गई. जिसपर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
उमाशंकर पटेल ने पुलिस को बताया कि 16 जून को रात्रि लगभग 8 बजे जब वह तालाब के पास पहुंचा तो देखा कि तालाब के पास ललित डडसेना शौच कर रहा था, जिसे उमाशंकर पटेल ने यह हमारा तालाब है और शौच करने से मना किया तो ललित डडसेना गुस्से में आकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मार दुंगा कहकर हाथ मुक्का और बेशरम डंडा से मारपीट किया. इस दौरन ललित का भाई चिंता डडसेना भी वहां आकर उमाशंकर पटेल के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी ललित और चिंता डडसेना के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
AD#1
























