जनसंपर्क अधिकारी की भर्ती में आए अभ्यर्थियों ने मचाया हंगामा, इंटरव्यू में नियम और शर्तें बदलने से हुए नाराज

रायपुर काका खबरीलाल. जनसंपर्क अधिकारी की संविदा भर्ती में आये अभ्यर्थियों ने आज डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में जमकर हंगामा किया। अम्बेडकर अस्पताल में इंटरव्यू में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने नियम और शर्तों में अचानक बदलाव से नाराज हो गए जिसके बाद उन्होने हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों ने मामले को स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत करने की बात भी कही है।बता दें कि अंबेडकर अस्पताल में पीआरओ, स्टाफ नर्स, मेडिको सोशल वर्कर (एमएसडब्ल्यू) समेत 179 पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू का सिलसिला 27 नवंबर से शुरू हो गया है। पहले दिन पीआरओ के एक व एमएसडब्ल्यू के 10 पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू होना था। इसके बाद स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, वार्ड ब्वाय, आया, स्वीपर व अन्य पदों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। 9 दिसंबर को स्वीपर के इंटरव्यू के साथ भर्ती का सिलसिला बंद हो जाएगा।प्रबंधन एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) व अंबेडकर अस्पताल के लिए खाली पदों पर भर्ती कर रहा है। एसीआई के कार्डियो थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में ही 195 से ज्यादा पद हैं। इसकी भर्ती के लिए बाद में विज्ञापन जारी किया जाएगा। वहीं कार्डियोलॉजी विभाग में भी 200 पद खाली है। इन पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
इंटरव्यू की तारीख इस तरह हैं —
पदनाम खाली पद वॉक इन इंटरव्यू
पीआरओ 01 27 नवंबर
एमएसडब्लयू 10 27 नवंबर
स्टाफ नर्स 100 30 नवंबर से 4 दिसंबर
रेडियोग्राफर 17 5 दिसंबर
वार्डब्वाय-आया 26 6-7 दिसंबर
स्वीपर 10 9 दिसंबर

























