छत्तीसगढ़

भंवरपुर – बसना में नही दिखा भारत बन्द का असर, सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं सभी दुकाने

विजय के. चौहान,भंवरपुर/बसना (काकाखबरीलाल)। बसना शहर एंव बसना ब्लॉक मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित भंवरपुर जिले का सबसे बड़े गांव भंवरपुर में 8 दिसम्बर को कोई भी बंद का असर नहीं दिखा।
ज्ञात हो कि देशव्यापी भारत बंद 8 दिसम्बर 2020 को सम्पूर्ण भारत मे किसान आंदोलन के तहत भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसी के तहत आज बसना – भंवरपुर में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला।
कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का आह्वान जरूर किया गया, लेकिन बसना – भंवरपुर में इसका असर देखने नहीं मिला। जिले में सुबह से ही बाजार और दुकानें रोज की तरह खुलीं। बंद का समर्थन करने वाला कोई भी संघ या पार्टी इन्हें बंद कराने नहीं पहुंचा।

बसना में नही दिखा बन्द का असर

किसान बिल के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का भंवरपुर में कोई असर नहीं दिख रहा है। सुबह से पूरे शहर में सामान्य रूप से दुकानें खुली और जनजीवन भी रोज की तरह ही चलता रहा। भंवरपुर में सुबह  से ही लोग समान्य दिनों की तरह दुकान खोलते नजर आए। बाजारों में रोज की तरह ही रौनक दिख रही थी।  मंडीयों में भी बंद का ज्यादा असर देखने नहीं मिला।  क्षेत्र के किसान रोज की तरह अपनी उपज लेकर पहुंचे।

केवल सोशल मीडया में ही दिखा बन्द करने का समर्थन

क्षेत्र के लोगों का बंद समर्थन केवल सोशल मीडिया पे दिखा जबकि जमीनी सच्चाई ये है कि लोगों का जनजीवन सामान्य दिनों की तरह ही दिखा ना कोई दुकान बंद हुई ना किसी का कोई काम रुका।

भंवरपुर कांग्रेसी जनों में भी बंद को लेकर नहीं दिखा कोई उत्साह

बंद के समर्थन में भंवरपुर कांग्रेस जनों ने भी बंद को लेकर उत्साहित नजर नहीं आये। बंद कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के किसी भी हिस्से में सुबह से नजर नहीं आए।  बंद का समर्थन करने वाली अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भी सड़कों पर नजर नहीं आए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!