सरायपाली

नगर पालिका सरायपाली के कालीदरहा बांध से जलापूर्ति योजना का टेंडर हो सकता है निरस्त

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।महासमुंद जिले के सरायपाली नगरपालिका द्वारा नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने की भ्रष्टाचारी व निरर्थक योजना को एक और झटका लगा है । अब लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कलेक्टर को भेजे गए प्रतिवेदन में इस योजना को अर्थहीन बताते हुवे टेंडर निरस्त किये जाने की अनुशंसा की है । दूखद पहलू यह है कि इस अविवेकपूर्ण , भ्रस्टाचारी व कमीशन खोरी योजना में नागरिकों की गाढ़ी कमाई का 5 करोड़ रुपये सिर्फ सर्वे के नाम से खर्च कर बंदरबाट कर दिया गया । नगर में चर्चा थी कि अपने लोगो को फायदा पहुचाने के उद्देश्य से इस पर जल्दी काम प्रारंभ हो सके इसलिए इस योजना में  भारी उत्साह दिखाया गया था ।
सरायपाली विधायक श्री किस्मतलाल नंद ने  इस योजना को कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा  था कि यह एक निरर्थक ,अनुपयोगी व  पैसों की बर्बादी वाली योजना है अतः इसे बंद किया जाय व टेंडर को निरस्त किया जाये । पत्र को गंभीरता से लेते हुवे कलेक्टर महासमुन्द ने जलसंसाधन , लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी व नगरपालिका को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने कहा गया था । जिसके परिपेक्ष्य में पूर्व में जलसंसाधन विभाग व नगरपालिका ने अपना अभिमत दे दिया था । 


लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा अपना अभिमत कलेक्टर को प्रेषित करते हुवे अपने पत्र क्रमांक 2829/त सा /का. अ /लोक स्वा या खंड / 2019 महासमुन्द 17/10 /19 को लिखे पत्र में नगरपालिका द्वारा कुछ औपचारिकता पूरी नही किये जाने व जलसंसाधन विभाग के अभिमत के आधार पर नगरपालिका सरायपाली द्वारा प्रस्तावित जल आवर्धन योजना के तहत 22 किलोमीटर दूर कालिदरहा जलाशय से नगर को आपूर्ति किये जाने वाली परियोजना के लिए निकाले गए टेंडर को निरस्त किये जाने की अनुशंसा कर दी है ।
इस तरह अब यह लगभग तय है कि नगरपालिका की यह भ्रष्टाचारी पेयजल योजना अब समाप्ति की ओर है । 

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!