छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में दर्शनार्थ भीड़ उमड़ पड़ी

आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिव मंदिरों में दर्शनार्थ भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शनार्थियों में महिलाओं की अधिक भीड़ है।
मुख्य कार्यक्रम नगर के थाना चौक स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित है। इस मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।यहां विगत सप्ताह भर से रामकथा का भी आयोजन किया गया। जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय दिखाई दिया। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से शिवलिंग अभिषेक का कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है।सुबह से आज रात तक अभिषेक होगा।  एवम आम लोगो के दर्शन हेतु भी मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। बुधवार की प्रात: हवन के साथ कार्यक्रम का समापन कर महाभण्डारा का आयोजन भी आयोजकों द्वारा किया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!