बिलासपुर

छालीवुड कलाकार ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

बिलासपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ी फिल्म (छालीवुड) की कलाकार ने मंगलवार की सुबह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मानसिक रूप से परेशान होने के कारण महिला ने आत्महत्या की कोशिश की है।झुलसी महिला के दोस्त मोहन पटेल ने नईदुनिया को बताया कि पुष्पा से छत्तीसगढ़ी फिल्म में सहायक कलाकार के तौर पर काम करने के दौरान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आत्महत्या की कोशिश किए जाने की वजह उन्हें पता नहीं है। हालांकि पुलिस कारणों का पता लगा रही है। तहसीलदार को दिए बयान के आधार पर ही कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!