कुकिंग प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमर प्रथम

जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला कुसमुर संकुल ढूटीकोना विकासखंड बसना को प्रथम स्थान
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अगुवाई में शिक्षा विभाग जिला महासमुंद द्वारा शासकीय विद्यालयों में बच्चों को सुपोषण युक्त भोजन दिलाने हेतु चल रहे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस आयोजन में जिले के सभी विकास खण्डों से विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले स्कूलों ने भाग लिया तथा जिले स्तर पर डी ई ओ महासमुंद श्री मोहन राव सावंत संचालक श्री सतीश नायर श्री एन के सिन्हा एवं डी एम सी श्री रेखराज शर्मा की अगुवाई में कुकिंग प्रतियोगिता में विकासखंड बसना के दूरस्थ वनांचल में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय प्राथमिक शाला कुसमुर के प्रधान पाठक श्री शालिकराम टंडन की अगुवाई में जिले स्तर पर कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम आने पर ग्राम पंचायत कुसमुर के सरपंच श्रीमती टिका बाई खेमसिंह चंद्रवंशी एवं ग्रामीण पलक बंधुओ ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है विकासखंड बसना के बी ई ओ श्री जे आर डहरिया आदरणीय बी आर सी बसना डॉक्टर पूर्णानंद मिश्रा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला बद्री प्रसाद जोल्हे एवं लोकेश्वर कंवर सभी अधिकारियों ने विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है एवं विकासखंड बसना के सभी विद्यालयों को अपने तन मन धन से विद्यालयों में चल रहे सभी कार्यक्रमों में भाग लेने एवं अपने तन मन धन से आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया है साथ ही साथ वनांचल दूरस्थ इलाकों में बसे छोटे-छोटे विद्यालयों द्वारा इस प्रकार शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में शिक्षकों के द्वारा अपने तन मन धन अर्पित कर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया है। साथ ही साथ विद्यालय में पदस्थ शिक्षक श्री खुशराम साहू को शुभकामनाएं दी।
संकुल केंद्र ढूटीकोना के संकुल प्रभारी श्री श्यामलाल भोई प्राचार्य हाई स्कूल ढूटीकोना एवं संकुल समन्वयक श्री इंदल पटेल ने भी विकासखंड के वनांचल में स्थित अपने छोटे से संकुल परिवार पर गर्व का अनुभव किया है एवं उन्होंने कहा कि संकुल केंद्र ढूटीकोना के अंतर्गत आने वाले विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली एवं शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमुर जिस प्रकार से अध्ययन अध्यापन एवं शासकीय विद्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों को राज्य स्तर एवं जिला स्तर में आगे बढ़ा रहे हैं वह बहुत गौरव का विषय है।
संकुल समन्वयक इंदल पटेल ने भी भविष्य में संकुल ढूटीकोना परिवार इस प्रकार अनेक क्षेत्रों में राज्य एवं जिला स्तर पर अपना योगदान दे एवं हमें गर्वान्वित करें ऐसे शुभकामनाएं दिए।
शाला समिति अध्यक्ष श्री कौशल सिदार एवं समस्त शिक्षा समिति के सदस्यों ने भी विद्यालय परिवार के जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है एवं सभी मिलजुलकर विद्यालय को आगे बढ़ाने हेतु विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।



























