सरायपाली

सरायपाली में कैंसर रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श, 13 जून को शुभा नर्सिंग होम में विशेष शिविर

सरायपाली। कैंसर से जुड़ी समस्याओं और शुरुआती लक्षणों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला सरायपाली में 13 जून 2026, शनिवार को विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपांजन विश्वास मरीजों को परामर्श देंगे। डॉ. विश्वास सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ हैं और कैंसर संबंधी समस्याओं की जांच एवं सलाह प्रदान करेंगे।
इस शिविर में स्तन में गांठ, मुंह या गले में अल्सर, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, वजन में अचानक कमी, आवाज में बदलाव, असामान्य रक्तस्राव, अपच तथा अन्य कैंसर संबंधी लक्षणों पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी प्रकार के संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो समय रहते जांच और विशेषज्ञ सलाह अवश्य लें।
स्थान: शुभा नर्सिंग होम, जगनाथ पेट्रोल पंप के पास (पुराना आर.के. मॉल), झिलमिला, सरायपाली
संपर्क: 91316 22029,

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!