सरायपाली

दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन

दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुखमणी / सुभाष पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत बसना, अध्यक्षता जी.एस. तोमर अध्यक्ष, दुर्गा शिक्षण व सेवा समिति-लंबर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार पटेल-सेवानिवृत प्रधानपाठक, संतराम सारथी – सेवानिवृत व्याख्याता, धनुर्जय पटेल सेवानिवृत व्याख्याता, विश्वनाथ पटेल सेवानिवृत व्याख्याता थे। सभी अतिथियों के द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के छायाचित्र, व मां सरस्वती, गणेश की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि रुखमणी पटेल ने राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सुन्दर गीत – इतनी शक्ति हमें देना दाता’ प्रस्तुत की अध्यक्षता कर रहे श्री तोमर ने कहा कि विद्यार्थी को हमेशा शिक्षकों का आदर व सम्मान करना चाहिए, कार्यक्रम में संतराम सारथी, विश्वनाथ पटेल, राजकुमार पटेल ने अपना- अपना विचार भी व्यक्त किये। छात्र-छात्राओ की ओर से मनीषा साहू, विद्या साहू रितू पटेल, तमन्ना साहू, निर्मला चौहान, तनू पटेल, रश्मि साहू, करनदास मानिकपुरी ने गुरु वंदना, गुरुभक्ति, गुरुओं के महत्व के बारे में सुन्दर प्रस्तुती दी!

शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों को शॉल, श्रीफल, पेन, डायरी व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्गा शिक्षण व सेवा समिति लम्बर के आर. आर. पटेल कोषाध्यक्ष, मदन चौरसिया सचिव, अंगद साहू सदस्य एवं विद्यालय के जी.पी. पटेल प्राचार्य, जे. के. जायसवाल बी. एल. साहू, एम.डी. मानिकपुरी, सी.आर. जायसवाल, टी. आर. जायसवाल, एल. के. साहू, एल. के. सिदार, ए. के चन्द्रा, एफ. एस. बरिहा, खिरोद सिदार उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र संघ पदाधिकारी मनीषा साहू शाला नायक, लालिका श्रीवास उपशालानायक, शशि बरिहा विज्ञान सचिव, दिनेश निषाद मनीषदास, कृष्णकुमार पटेल, प्रशांत साहू, विद्या साहू छात्रा प्रतिनिधि, करनदास एन. एस. एस. दल नायक, हेमलता यादव एन. एस. एस. दल नायिका, एवं एन. एस. एस. के समस्त स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी आर. के. पटेल कार्यक्रम अधिकारी ने दिया!

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!