सरायपाली

बलौदा:उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर हमला, सिर पर कड़ा मारकर किया घायल

बलौदा । उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया। ग्राम डुमरपाली निवासी अनिल बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 30 मई 2026 की रात वह राजेश नाग के घर अपने उधार दिए पैसे मांगने गया था।
अनिल के अनुसार, कुछ देर बाद राजेश नाग ने घर के बाहर बुलाया। मंदिर के पास राजेश नाग और लिंगराज बरिहा खड़े थे। इसी दौरान राजेश ने हाथ में रखे कड़े को दिखाकर धमकाया और पैसा नहीं मांगने की बात कही।
रात करीब 10:30 बजे लिंगराज बरिहा और उसके पिता जेहरू बरिहा अनिल के घर पहुंचे और कड़ा वापस मांगने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लिंगराज ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे कड़े से अनिल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा।
घटना को अनिल के दादा जलंधर बरिहा एवं दादी राजकुमारी बरिहा ने देखा और बीच-बचाव किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!